फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No direct bus from Bilsanda to the district headquarters.

Pilibhit News: बिलसंडा से जिला मुख्यालय के लिए सीधी बस नहीं

Sun, 20 Sep 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
No direct bus from Bilsanda to the district headquarters.
मदन मोहन - फोटो : 1
बरेली, गोला समेत दूसरे डिपो की बसें बीसलपुर तक ही पहुंचा रहीं यात्रियों को
विज्ञापन

पीलीभीत/बिलसंडा। बिलसंडा से जिला मुख्यालय पीलीभीत जाने वाले यात्रियों को सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में बरेली, गोला समेत अन्य डिपो की बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन इनमें से कई बसें यात्रियों को बीसलपुर तक ही पहुंचाती हैं। इसके बाद पीलीभीत जाने के लिए यात्रियों को दूसरी बस पकड़नी पड़ती है। इससे समय और किराया दोनों बढ़ जाता है। बिलसंडा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रोजाना पीलीभीत जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। किसी को सरकारी कार्यालयों में काम होता है तो कोई इलाज, खरीदारी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए मुख्यालय पहुंचता है।
सीधी बस सेवा नहीं होने से उन्हें पहले बीसलपुर और फिर वहां से पीलीभीत जाना पड़ता है। यात्रियों ने परिवहन विभाग से बिलसंडा से पीलीभीत के लिए नियमित सीधी बस सेवा शुरू कराने की मांग की है। इसके साथ ही शाम छह बजे के बाद इस मार्ग पर बसों का संचालन भी पूरी तरह से बंद हो जाता है। क्षेत्रीय लोगों की ओर से लंबे समय से इस मार्ग पर पीलीभीत के लिए सीधी बस सेवा चलाए जाने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन

----------
फोटो: 02
बिलसंडा से पीलीभीत जाने के लिए सीधी बस मिल जाए तो काफी सहूलियत होगी। अभी पहले बीसलपुर जाना पड़ता है, फिर वहां से दूसरी बस पकड़नी पड़ती है। इससे समय व रुपया दोनों अधिक लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मदन मोहन।
--------
फोटो: 03
जिला मुख्यालय जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी है। सीधी बस सेवा शुरू होने से समय बचेगा और लोगों को बस बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। बस का संचालन होने से डग्गामार वाहनों का संचालन भी कम होगा।

- मोहम्मद रेहान।
-----
वर्जन:
बिलसंडा दिल्ली के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। यह बस मुख्यालय भी आ रही है। जल्द ही इस मार्ग पर सीधी बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।- विपुल पाराशर, एआरएम।

मदन मोहन

मदन मोहन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed