{"_id":"64bd6e1e4382fa67fe09d8a6","slug":"no-action-was-taken-in-the-case-of-closure-of-the-girl-student-in-the-school-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1534-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल में छात्रा को बंद करने के मामले नहीं हुई कोई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल में छात्रा को बंद करने के मामले नहीं हुई कोई कार्रवाई
Sun, 23 Jul 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। छुट्टी के बाद एक छात्रा को स्कूल में बंद कर चले जाने के मामले में दोषी शिक्षकों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। खंड शिक्षा अधिकारी ने जवाब तलब करने के बाद शिक्षकों को चेतावनी देकर मामला रफा-दफा कर दिया है।
मरौरी ब्लॉक के गांव मंडरिया के प्राथमिक स्कूल में बृहस्पतिवार को कक्षा पांच की एक छात्रा कक्षा में पीछे की बेंच पर सो गई थी। छुट्टी के बाद शिक्षक स्कूल में ताला लगाकर चले गए। बाद में छात्रा की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना शिक्षकों को दी, तब कहीं करीब तीन घंटे बाद छात्रा को स्कूल का ताला खोलकर बाहर निकाला गया।
मामले की जानकारी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी ने स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों का जवाब तलब किया। शिक्षकों के मामले में सफाई देने के बाद उन्हें महज चेतावनी देकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी एसएस मौर्या ने बताया छात्रा सबसे पीछे बेंच पर बैठी थी। छुट्टी से पहले उसे नींद आ गई थी। इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। छात्रा के जागने पर जब उसने आवाज लगाई तो शिक्षक को बुलाकर उसे कमरे से बाहर निकाला गया।