फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nine people injured in road accidents, condition of one is critical

Pilibhit News: सड़क हादसों में नौ लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Sat, 09 Sep 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 09 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Nine people injured in road accidents, condition of one is critical
बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती घायल धर्मपाल । संवाद
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना बिलसंडा के गांव बबूरा निवासी संतराम बृहस्पतिवार देरशाम नगर से पत्नी सुशीला देवी, बेटे अवनीश और गांव के ही सत्यपाल की पत्नी सुशीला रानी के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे। मानपुर चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर चारों घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

इधर, शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव कलक्टरगंज निवासी धर्मपाल शुक्रवार सुबह कार से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत जा रहे थे। कार में उनके गांव के ही अनुराग, सतीश चंद्र, सर्वेश कुमार और अनिल कुमार भी थे। रास्ते में कासिमपुर मोड़ पर अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। धर्मपाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed