फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Night travel on city roads is difficult

Pilibhit News: शहर की सड़कों पर रात का सफर दूभर

Tue, 28 Nov 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 28 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Night travel on city roads is difficult
गैंस चौराहे से यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली सड़क पर पडे गड्डे । संवाद
पीलीभीत। जिले की खस्ताहाल सड़कें तो दूर शहर के अंदर की सड़कें भी गड्ढों से अछूती नहीं है। अगर आप रामा इंटर कॉलेज की सड़क से रात में जा रहे हैं तो यहां के गड्ढों को देखकर चलें। गैस चौराहे वाली सड़क भी हादसे को दावत देने में पीछे नहीं है। यहां पर पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को ठीक करने में औपचारिकता निभाई गई। यहां गड्ढे जस के तस बने हुए हैं। शहर की अन्य सड़कें भी लोगों को परेशानी दे रही हैं।
विज्ञापन



बीच में खोदी सड़क गड्ढे बने हैं जानलेवा

गैस चौराहे से यशवंतरी मंदिर के लिए मात्र एक सड़क है। इसे ठीक कराने की मांग कई बार लोग चुके हैं। पैचवर्क का काम कुछ हिस्से में कर दिया गया। चौराहे से ठेका पुलिस चौकी तक सड़क की हालत बहुत खराब है। पाइप लाइन डालने के लिए बीच में सड़क की खोदाई करने के बाद ठीक कराने के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई। इससे वाहन बीच में चल नहीं पा रहे। यही नहीं, पुलिया के पास गहरे गड्ढे और टूटी रेलिंग रात में जानलेवा साबित हो रही है।
विज्ञापन


ऊंची पुलिया बनी ठोकर, गड्ढे दे रहे जख्म

सुनगढ़ी थाने से रामा कॉलेज जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब है। थाने के पास में ही गहरे गड्ढे बने हुए हैं। साथ ही निजी अस्पताल के पास सड़क पर रात में चलना खतरे से खाली नहीं है। यहां अभी हाल में बनी पुलिया को ऊंचा बना दिया गया है। पुलिया के दोनों ओर सड़क पर गहरे गड्ढे मुसीबत बने हुए हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन आए दिन यहीं पर ठोकर खाते हैं। रिक्शा और दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सड़कों को अवर अभियंता को भेजकर दिखवाया जाएगा। जहां पर भी सड़क खराब है, उसे ठीक कराया जाएगा।- देवेंद्र सिंह, प्रभारी ईओ

गैंस चौराहे से यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली सड़क पर पडे गड्डे । संवाद

गैंस चौराहे से यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली सड़क पर पडे गड्डे । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed