फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipal President's husband seen sitting on EO's chair, video viral

Pilibhit News: ईओ की कुर्सी पर बैठकर काम निपटाते दिखे पालिकाध्यक्ष के पति, वीडियो वायरल

Thu, 03 Aug 2023 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Municipal President's husband seen sitting on EO's chair, video viral
बायरल वीडियो में प्रभारी इैओ की कुर्सी पर बैठे पालिका अध्यक्ष के पति । सौजन्य से सोशल मीडिया
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के ईओ का चार्ज इस समय एसडीएम सदर पर है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें प्रभारी ईओ की कुर्सी पर पालिकाध्यक्ष के पति बैठकर कुछ काम करते दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने ही पालिका के कुछ कर्मी और अन्य लोग बैठे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रभारी ईओ ने कार्यालय अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नगर पालिका में ईओ के कक्ष में उनकी कुर्सी पर एक व्यक्ति बैठा है। जिन्हें पालिका अध्यक्ष के पति आर्शीवाद अग्रवाल बताया जा रहा है। उनके सामने कुछ लोग बैठे हैं। सभी आपस मेें बात कर रहे हैं। वीडियो में पूरे चैंबर को दिखाया गया है। जिससे साफ है कि कक्ष अधिशासी अधिकारी का ही है। पूरे मामले की जानकारी होने पर अब इसमें प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह की ओर से पालिका के कार्यालय अध्यक्ष को चेतावनी नोटिस जारी कर मामला रफा दफा करने की कोशिश की गई है। वीडियो वायरल होने से मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

00
वर्जन
ऐसा कुछ नहीं है। इस तरह का कोई वीडियो हमारे संज्ञान में नहीं आया है। - आशीर्वाद अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष के पति
00
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्यालय अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। मामला पुराना लग रहा है। फिलहाल जांच कराई जा रही है। - देवेन्द्र सिंह, प्रभारी ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed