सांसद वरुण का जन संवाद: बोले- हम उनमें से नहीं जो काढ़ा बांटकर घर बैठ जाएं, 24 कैरेट वाले शेर का खून बहता है..
सांसद वरुण गांधी पीलीभीत के ललौरीखेड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पुलिसिंग को लेकर कहा कि जनता का उत्पीड़न हुआ या फर्जी मुकदमे दर्ज हुए तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विस्तार
पीलीभीत में सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वह उन नेताओं में से नहीं जो कोरोना काल में काढ़ा बांटकर घर बैठ गए। वह लोगों के बीच गए और उनकी मदद की। सांसद वरुण गांधी ने ये बातें ललौरीखेड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने आगे कहा कि जनता का उत्पीड़न हुआ या फर्जी मुकदमे दर्ज हुए तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वरुण गांधी ने कहा कि आदमी भ्रष्ट होता है, जुल्म या पाप करता है तो एक दिन उसे सबका हिसाब देना होगा। सांसद ने कहा कि वह सभी को हिम्मत देने आए हैं। पुलिस हमारी हिफाजत के लिए है न कि डराने के लिए।
24 कैरेट वाले शेर का खून बहता है...
सांसद वरुण गांधी ने कहा कि उनके अंदर 24 कैरेट वाले शेर का खून बहता है। उनके कार्यकर्ता यदि गलत करते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाए। किसी के चाहने पर यदि नंगा नाच नाचा जाएगा तो वह विरोध के लिए खड़े होंगे। सांसद ललौरीखेड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह उन नेताओं में से नहीं जो कोरोना काल में काढ़ा बांटकर घर बैठ गए। वह लोगों के बीच गए और उनकी मदद की।
वहीं, बीसलपुर में उन्होंने कहा कि कुछ लोग नफरत की राजनीति करते हैं। ये बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कद बढ़ने के बाद लोग उसका दुरुपयोग करने लगते हैं। राजनीति लोगों की सेवा के लिए होनी चाहिए।