{"_id":"5eb1af868ebc3e90b0146200","slug":"molestation-pilibhit-news-bly4049209147","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को बांका मारा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को बांका मारा, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सहेली के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर लौट रही युवती को गांव के शोहदे ने रास्ते में रोककर फब्तियां कसीं। विरोध करने पर बांके से युवती की गर्दन पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वह धमकी देकर भाग गया।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन मंगलवार सुबह अपनी सहेली के साथ बाजार से घरेलू सामान खरीदने गई थी। खरीदारी कर दोनों पैदल आ रही थीं। रास्ते में गांव के निवासी सुनील कुमार ने उसे रोक लिया। उसने फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसकी बहन ने इसका विरोध किया तो शोहदा उससे झगड़ा करने लगा। सरेराह उसकी बहन की पिटाई कर दी और उसके बाद बांके से गर्दन पर वार कर उसे लहूलुहान कर डाला। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हुए तो शोहदा अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गया।
घटना की ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। आननफानन में लहूलुहान हालत में मिली युवती को सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील कुमार पर छेड़छाड़, हमला करने और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गहनता से प्रकरण की जांच करा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।