{"_id":"683c8c97bf956e97b30a4e7c","slug":"married-woman-filed-dowry-harassment-report-against-in-laws-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137057-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता ने ससुरालियों पर दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता ने ससुरालियों पर दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर। एक विवाहिता ने रविवार को कोतवाली में अपने ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर हीरा निवासी रामनिवास की पुत्री कीर्ति देवी ने कहा कि उसका विवाह वर्ष 2021 में शाहजहांपुर के थाना सिधौली के गांव रेरिया निवासी हरिओम से हुआ था। ससुराल वालों ने विवाह में मिले दहेज को कम बताते हुए ससुरालियों से दो लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए।
मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। ससुरालियों ने 28 फरवरी 2025 को उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए, तभी ससुरालियों का प्रयास विफल हो गया। इसके बाद ससुरालियों ने कीर्ति को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कीर्ति ने रविवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि कीर्ति की तहरीर पर उसके पति शाहजहांपुर के थाना सिधौली के गांव रेरिया निवासी हरिओम, मुन्नी देवी, संदीप कुमार, अहिबरन लाल, रामदेव, शिवम और उनके करीबी रिश्तेदार थाना सिधौली के गांव रावेदा निवासी लक्ष्मी देवी को नामजद दिया गया है। संवाद