फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman died during treatment, family members accused of murder

Pilibhit News: उपचार के दौरान विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 25 Feb 2024 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Married woman died during treatment, family members accused of murder
मृतका किरन ।
पुलिस से की आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। बरेली के निजी अस्पताल में उपचार करा रही महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जहानाबाद पुलिस से कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव ललौरीखेड़ा निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्होंने 24 वर्षीय बहन किरन की शादी थाना गजरौला क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र मिश्रीलाल से की। शादी के बाद से ही उक्त लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

परिजन दहेज में दो लाख की नकदी व कार की मांग कर रहे थे। जब बहन ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। 13 सितंबर 2023 को बहन ने बच्चे को जन्म दिया था। बावजूद वह लोग उसे प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सात फरवरी को उक्त लोगों ने बहन के साथ जमकर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मायके पक्ष ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालात गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। भाई ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की।

इसके बाद जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रविवार की सुबह उपचार के दौरान बहन की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की सूचना जहानाबाद पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed