फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man dies after being hit by train in pilibhit

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आने से कटे युवक के पैर, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच सकी जान

Tue, 28 Mar 2023 01:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Mar 2023 01:52 PM IST
सार

न्यूरिया क्षेत्र के गांव गिद्धौर निवासी राजमिस्त्री मंगलवार सुबह पैदल काम पर जा रहा था। रेलवे लाइन से गुजरते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
man dies after being hit by train in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र में टांडा बिजैसी गांव के निकट रेलवे ट्रैक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


न्यूरिया क्षेत्र के गांव गिद्धौर निवासी बब्लू ने बताया कि उनके बहनोई गांव निवासी सुनील कुमार (35) राजमिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पास के ही गांव में काम करने के लिए पैदल जा रहे थे। टनकपुर पीलीभीत रेल लाइन पर टांडा बिजैसी गांव के पास रेलवे ट्रैक को पार करते हुए सुनील ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर घायल होकर ट्रैक के पास ही गिर गया। हादसे का चलते ही गार्ड ने ट्रेन रुकवा दी। 
विज्ञापन

Bareilly: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नीलगाय से टकराई बाइक, भाई-बहन की मौत, आठ साल का मासूम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के दोनों पैर कट गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को न्यूरिया सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री और एक पुत्र है। मौत के बाद परिजन बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed