फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   brother and sister died due to bike collided with Nilgai on Bareilly-Pilibhit highway

Bareilly: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नीलगाय से टकराई बाइक, भाई-बहन की मौत, आठ साल का मासूम घायल

Tue, 28 Mar 2023 01:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Mar 2023 01:00 PM IST
सार

बाइक सवार युवक मंगलवार की सुबह अपनी फुफेरी बहन और भांजे को बरेली छोड़ने आ रहा था।  नवाबगंज क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत मार्ग पर उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। 

विज्ञापन
brother and sister died due to bike collided with Nilgai on Bareilly-Pilibhit highway
मृतकों के शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर कृषि उपमंडी स्थल के पास मंगलवार सुबह नीलगाय से एक बाइक टकरा गई, जिससे युवक और उसकी फुफेरी बहन की मौत हो गई। महिला का आठ वर्षीय बेटा गंभीर घायल हुआ है। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र के गांव अटंगा योगी निवासी महिला प्रवेश कुमारी आठ वर्षीय बेटे आरव के साथ बुआ के घर अड़ासेही गांव (पीलीभीत) गई थी। आरव बरेली के डोहरा रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार को उसकी पेरेंट्स मीटिंग थी। प्रवेश कुमारी और उसके बेटे आरव को फुफेरा भाई केशव बाइक से बरेली आ रहा था। 

विज्ञापन

अचानक हाईवे पर आई नीलगाय 

नवाबगंज में कृषि उप मंडी स्थल के पास बरेली-पीलीभीत हाईवे पर अचानक सामने आए नीलगाय से केशव की बाइक टकरा गई। हादसे में प्रवेश कुमारी, केशव और आरव गंभीर घायल हो गए। नवाबगंज सीएससी ले जाते समय रास्ते में प्रवेश कुमारी की मौत हो गई, जबकि घायल केशव के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

उमेश पाल अपहरण कांड: बरेली से प्रयागराज तक खौफ में रहा अशरफ; पढ़ें- 10 घंटे के सफर की कहानी

प्रवेश कुमारी का बेटा आरव गंभीर घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पीड़ित परिजन रोत-बिलखते अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि प्रवेश कुमारी के पति गिरीश कुमार जेसीबी चालक हैं। वह शाहजहांपुर में जेसीबी चलाते हैं। प्रवेश कुमारी बेटे आरव के साथ बरेली में किराये पर रहती थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed