Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger kills calf in sugarcane field panic among villagers in Pilibhit

पीलीभीत: आबादी के करीब पहुंचा बाघ, गन्ने के खेत में बछड़े को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 29 Nov 2026 03:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 29 Nov 2026 03:17 PM IST
सार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बाघ के आने से दहशत फैल गई है। बाघ ने गन्ने के खेत में एक बछड़े को मार डाला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बछड़े का शव और पगचिह्न देखे। वन विभाग की टीमों ने बाघ की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Tiger kills calf in sugarcane field panic among villagers in Pilibhit
गन्ने के खेत के पास बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में जंगल से निकलकर आबादी के करीब पहुंचे बाघ की चहलकदमी ने कलीनगर क्षेत्र के दो ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। बाघ ने दयालपुर और नवदिया के बीच पेट्रोल पंप के पास गन्ने के खेत में एक छुट्टा बछड़े को मार डाला। शनिवार सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने बछड़े का शव और आसपास बाघ के पगचिह्न देखे तो इलाके में दहशत फैल गई। दयालपुर और पिपरिया संतोष गांव के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में दो अलग-अलग बाघ चहलकदमी कर रहे हैं, लेकिन वन अधिकारी एक ही बाघ की चहलकदमी बता रहे हैं। सूचना पर डीएम-एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और डीएफओ भरत कुमार से जानकारी कर जरूरी निर्देश दिए। सामाजिक वानिकी की टीम ने जाल लगाकर खेत की घेराबंदी की और निगरानी शुरू कर दी।

विज्ञापन


कलीनगर तहसील क्षेत्र में शनिवार सुबह माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर दयालपुर और नवदिया के बीच लक्ष्मीपुर निवासी रामदयाल के गन्ने के खेत में बाघ ने छुट्टा बछड़े का शिकार किया। सुबह इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पगचिह्न मिलने से बाघ की मौजूदगी की पुष्टि होने पर वन विभाग को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन बाघ की मौजूदगी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से देखा जा रहा बाघ 
इसी बीच पिपरिया संतोष गांव की सीमा में भी बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। यहां ग्रामीण श्यामलाल के गन्ने के खेत में बाघ की मौजूदगी देखी गई। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गांव के आसपास बाघ की गतिविधियां देखी जा रही हैं। इससे खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों में भय बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ड्रोन से निगरानी 
ग्रामीणों ने विधायक बाबूराम पासवान को समस्या से अवगत कराया। इसपर विधायक बाबूराम पासवान ने डीएफओ भरत कुमार डीके से बातचीत की। इसके बाद डीएफओ ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। गन्ने के खेतों में बाघ के छिपे होने की आशंका को देखते हुए जाल लगाकर घेराबंदी कराई गई। ड्रोन के जरिये खेतों और आसपास के इलाके की निगरानी की जा रही है। 

वन विभाग की टीमें भी लगातार बाघ की तलाश में जुटी हैं। इधर बाघ की चहलकदमी और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर डीएम आलोक कुमार और एसपी सुकीर्ति माधव भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने डीएफओ से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

गन्ने की फसल में छिपने का ठिकाना, कटाई पर जोर
क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खड़ी गन्ने की फसल बाघ के छिपने का सुरक्षित ठिकाना बन रही है। खेतों में बाघ की मौजूदगी से किसानों के लिए फसल की कटाई करना भी जोखिम भरा हो गया है। इसे देखते हुए डीएफओ ने विधायक से क्षेत्र में खड़े गन्ने की फसल को प्राथमिकता के आधार पर कटवाने के लिए पर्ची जारी कराने में सहयोग मांगा है। गन्ना विभाग को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया है। विधायक ने इस दिशा में प्रयास कराने का आश्वासन दिया है।

एक ही बाघ की दोनों स्थानों पर चहलकदमी का दावा
डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि दोनों स्थानों पर एक ही बाघ की चहलकदमी सामने आई है। दयालपुर में पशु का शिकार करने के बाद बाघ पिपरिया संतोष की ओर गया। दोनों स्थानों पर टीम लगाकर ड्रोन से भी तलाश कराई गई, लेकिन बाघ की लोकेशन नहीं मिल सकी। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। गन्ना अधिकारी को पत्र लिखकर प्राथमिकता के आधार पर गन्ने की फसल कटवाने के लिए कहा गया है।

दयालपुर में शाम होते ही गन्ने से बाहर निकला बाघ, जुटी भीड़
माधोटांडा मार्ग पर शनिवार शाम दयालपुर गांव की सीमा में एक बार फिर बाघ दिखाई देने से राहगीरों में खलबली मच गई। सुबह बछड़ा को मारने के बाद बाघ के गन्ने के खेत से ही डेरा जमाए होने की आशंका जताई जा रही थी। दिनभर टीम निगरानी में जुटी थी। इसी बीच शाम होते ही बाघ सड़क किनारे स्थित गन्ने के खेत से निकलकर गेहूं के खेत में पहुंच गया और वहीं बैठ गया। बाघ को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। 

कुछ देर के लिए मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होने लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। बाघ को खेत में बैठा देखकर राहगीरों में दहशत बनी रही। क्षेत्र में लगातार बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों की चिंता बढ़ गई है। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि टीमें निगरानी में लगी हुई हैं। बाघ को सुरक्षित जंगल की ओर वापस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed