फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man died after being hit by high speed car in Pilibhit

Pilibhit News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 10 May 2025 12:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 May 2025 12:11 PM IST
सार

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव टिकरी के पास शुक्रवार की देर रात सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
man died after being hit by high speed car in Pilibhit
जयवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव टिकरी के पास शुक्रवार की रात पैदल घर जा रहे युवक की तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक होटल पर काम करता था। रात में घर जा रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बीसलपुर कोतवाली के गांव जोगीठेर निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति जयवीर (30) पुत्र चुन्नीलाल कस्बा टिकरी के एक होटल में नौकरी करते थे। शुक्रवार की देर रात ड्यूटी खत्म कर वह पैदल ही गांव आ रहे थे। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर वह पीलीभीत की ओर से आई तेज रफ्तार काले रंग की कार की चपेट में आ गए। राहगीरों ने जयवीर को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर बीसलपुर की ओर भाग गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी सुनीता देवी, पुत्र दीपक कुमार, सूरज कुमार, पुत्री सुरभि कुमारी, भाई सत्यवीर का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed