{"_id":"69e13e2222f00b9baa08cac7","slug":"land-acquired-second-one-stop-centre-of-the-district-to-be-built-soon-in-puranpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-157511-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जमीन मिली, पूरनपुर में जल्द बनेगा जिले का दूसरा वन स्टॉप सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जमीन मिली, पूरनपुर में जल्द बनेगा जिले का दूसरा वन स्टॉप सेंटर
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में दूसरे वन स्टॉप सेंटर के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद जमीन की तलाश पूरी हो गई है। अब पूरनपुर में इसका संचालन किया जाएगा। अभी तक महिला कल्याण विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर वन स्टाप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। पूरनपुर में निर्माण को लेकर लंबे समय से कवायद की जा रही थी।
पूरनपुर तहसील क्षेत्र में पांच लाख से अधिक की आबादी है। इसमें एक लाख की आबादी शारदा नदी के पार गांवों में है। चार लाख की आबादी इस पार है। इसको लेकर वन स्टॉप सेंटर बनाए जाने को विभागीय स्तर से पत्राचार के किया गया था। अब शासन से मंजूरी मिल गई है। वन स्टॉप सेंटर के लिए प्रोबेशन विभाग को पूरनपुर के महिला अस्पताल में करीब 300 वर्गगज की जमीन मिल गई है। भवन का निर्माण करीब सात लाख की लागत से कराया जाएगा। संवाद
-- -- --
महिलाओं व बालिकाओं को मिलेंगी सुविधाएं
वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करता है। इसका उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को मानसिक, सामाजिक, चिकित्सा और कानूनी रूप से सहारा देना है। नवीन वन स्टॉप सेंटर खुलने से पूरनपुर क्षेत्र में इन सेवाओं की पहुंच और अधिक आसान हो जाएगी। खासकर उन महिलाओं के लिए, जो दूरी या संसाधनों की कमी के कारण मदद नहीं ले पाती थीं।
विज्ञापन
-- -- --
पूरनपुर में नया वन स्टॉप सेंटर बनाए जाने के लिए जमीन मिल गई है। इसको लेकर बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जल्द ही अस्थाई रूप से इसका संचालन शुरू हो जाएगा।- अनुराग श्याम रस्तोगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी