फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jupiter Island operators duped eight people of Rs 53 lakh

Pilibhit News: जुपिटर आइलेट संचालकों ने आठ लोगों से ठगे 53 लाख

Fri, 21 Feb 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jupiter Island operators duped eight people of Rs 53 lakh
पूरनपुर। जुपिटर आइलेट सेंटर के संचालकों ने विदेश भेजने के नाम पर जिले के साथ ही लखीमपुर व शाहजहांपुर के आठ पीड़ितों से 53 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों के पासपोर्ट और शैक्षिक अभिलेख भी जमा करा लिए। रुपये व अभिलेख मांगने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस ने सेंटर संचालकों पर आठ मुकदमे दर्ज किए हैं। दोनों आरोपी पूर्व में दर्ज मुकदमे में जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


लखीमपुर के थाना मोहम्मदी निवासी जगमीत सिंह ने बताया कि जुपिटर आइलेट संचालकों से अक्तूबर 2022 में इंग्लैंड भेजने की बात 12 लाख रुपये में तय हुई थी। वीजा बनवाने के लिए उन्होंने पासपोर्ट और 2,70,800 रुपये नकद दिए। दो जून 2023 को बैंक खाते में 4,29800 भुगतान किया। इसके बाद भी वीजा नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आइलेट संचालक गांव डूडा निवासी कुलवंत सिंह और मलकीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव जारमानो रजा फार्म निवासी गगनदीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दोस्तों के माध्यम से पूरनपुर में स्थित जुपिटर प्लैनेट आइलेट सेंटर संचालकों से उनकी विदेश जाने के लिए बात हुई थी। दोनों ने स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने का वायदा कर एक लाख रुपये नकद, 3.14 लाख रुपये खाते मेें डलवाए। वीजा बनवाने के लिए आरोपियों ने उनकी फर्जी मार्कशीट और फर्जी बैंक खाता पर आवेदन किया। तीन साल बाद भी वीजा न बनने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। पुवायां के ही जारमानो रजा फार्म निवासी गुरप्रीत सिंह सिंह ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- अभिलेेख लिए, फर्जी अंकपत्र पर किया वीजा का आवेदन
शाहजहांपुर के थाना खुटार के महमूदपुर सजनिया निवासी गुरमुख सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कुलवंत सिंह और मलकीत सिंह ने स्टडी वीजा पर उन्हें इंग्लैंड भिजवाने की बात कही। नौ लाख रुपये तय किए। 14 महीने तक न तो वीजा दिया और न ही इंग्लैंड भेजा। मार्कशीट और अन्य अभिलेख ले लिए। वीजा के लिए फर्जी मार्कशीट और बैंक खाते पर आवेदन कर दिया।
थाना खुटार के ही गांव रमापुर निवासी रंजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि स्टडी वीजा पर उन्हें इंग्लैंड भेजने का वायदा कर दोनों आरोपियों ने 3.50 लाख रुपये नकद खातों में डलवाए। 14 महीने बाद न तो वीजा दिया और न विदेश भेजा। रुपये वापस मांगने पर धमकी भी दी।
शाहजहांपुर के ही तिलहर के गांव हकीमपुर निवासी मंदीन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि इंग्लैंड भेजने के नाम पर उनसे दोनों आरोपियों ने 14 लाख रुपये लिए। तीन साल तक न तो वीजा बनवाया और न ही कोई ऑफर लेटर दिया। उनका असली पासपोर्ट भी रख लिया। खुटार थाना क्षेत्र के गांव विजौरा-विजौरिया निवासी गुरसेवक सिंह की ओर से भी एसपी के आदेश पर पुलिस ने मलकीत सिंह ओर कुलवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुरसेवक सिंह के अनुसार इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर दोनों ने वीजा के नाम पर 4,36,748 रुपये नकद और खातों में ट्रासंफर कराए। वह 14 महीने तक वीजा का इंतजार करते रहे। बाद में पता चला कि दोनों ने उसकी फर्जी मार्कशीट और बैंक खाता से वीजा के लिए आवेदन किया है। पुवायां के मोहल्ला तरती बाजार निवासी मंजीत कौर ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
----
चार लाख ठगे, रख लिए पासपोर्ट और दस्तावेज
पीलीभीत। विदेश भेजने के नाम पर पीड़ितों से ठगी और धमकाने के बुधवार रात दर्ज किए गए 12 मुकदमों में सुनगढ़ी थाने पर सचिन की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट भी शामिल हैं। गांव रूपपुर कृपा निवासी सचिन ने बताया कि उत्तराखंड के सितारगंज की आदर्श कॉलोनी निवासी रजिंदर कौर से 12 लाख रुपये में वर्क वीजा पर कनाडा भिजवाने की बात तय हुई थी।
उन्होंने उसका पासपोर्ट, आधार और अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए और अक्तूबर 2024 में चार लाख रुपये नकद लिए। फरवरी तक वीजा न मिलने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी महिला के परिजनों ने उन्हें धमकाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
----
तुर्की भेजने के नाम पर ठगे 1.60 लाख
घुंघचाई। गांव जितौरिया टांडा निवासी पंकज ने बताया कि पडोसी गांव पुन्नापुर टांडा निवासी शिवकुमार वर्मा से जान पहचान थी। शिवकुमार ने तुर्की में ग्रीन हाउस हेल्पर काम के लिए कहा। आरोपी ने दिल्ली में एजेंट अंतरा मोहंती से जान पहचान होने की बात कही। विश्वास कर उन्होंने 26 जनवरी 2024 को 50 हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए।

इसके बाद आरोपी ने उन्हें एक फर्जी वीजा आवेदन प्रार्थना पत्र सात फरवरी 2024 को भेज दिया। आरोपी ने वीजा और पासपोर्ट आने का झांसा देकर 20 फरवरी 2024 को 1.10 लाख रुपये नगद ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न पासपोर्ट मिला और न ही वीजा। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed