{"_id":"664d31239a9e3427690ddcd7","slug":"jehanabad-police-ran-on-information-of-robbery-case-turned-out-to-be-fake-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116655-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लूट की सूचना पर दौड़ी जहानाबाद पुलिस, मामला निकला फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लूट की सूचना पर दौड़ी जहानाबाद पुलिस, मामला निकला फर्जी
विज्ञापन
जहानाबाद। कार से कुत्ता दब जाने के बाद ग्रामीणों के रोकने पर एक युवक ने पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दे दी। इससे पुलिस के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो मामला मामूली मारपीट का निकला।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी टोला निवासी नदीम खान अपने चार पहिया वाहन से समय दिन में करीब 11 बजे दिल्ली जाने के लिए निकले। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुकड़ीखेडा के समीप कार से कुत्ता दब गया, जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे रोक लिया।
इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस बात को लेकर नदीम ने डायल 112 पर मारपीट कर 20 हजार की नकदी लूटने की सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कार से कुत्ता दबने पर हुई मारपीट का निकला।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि लूट की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो मामला मामूली मारपीट का निकाला।