फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JCI week will start from August 16 with dance competition

Pilibhit News: नृत्य प्रतियोगिता के साथ 16 अगस्त से शुरू होगा जेसीआई सप्ताह

Sat, 29 Jul 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
JCI week will start from August 16 with dance competition
पीलीभीत। जेसीआई पीलीभीत सप्ताह 16 अगस्त से मनाएगा। सात दिन तक लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय करते हुए सभी को जिम्मेदारियां दी गईं।
विज्ञापन

जेसीआई सप्ताह को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम दिग्दर्शिका का लोकार्पण भी किया गया। जेसीआई सप्ताह के तहत 16 अगस्त को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शहर के एक वैंक्वेट हॉल में किया जाएगा। इसमें स्कूलों के विद्यार्थी अपना नृत्य कौशल प्रदर्शित करेंगे। 17 अगस्त को सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता होगी। 18 अगस्त को फेस पेंटिंग, नेल आर्ट और मेहंदी प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 19 अगस्त को नॉकआउट खेल का फाइनल गांधी स्टेडियम में होगा। 20 अगस्त को बैनहर पब्लिक स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता और 21 अगस्त को इंटर स्कूल स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 22 अगस्त को ग्रेटर-डे का आयोजन होगा। इसमें 16 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सके। इस दौरान अमन अग्रवाल, संतराम देव,सजल अग्रवाल, आशीष आनंद, हर्ष कंचन, शुभम शुक्ला, कुणाल भल्ला सहित कई लोग मौंजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed