फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JCB of Garji Municipality saw the width of the road due to encroachment

अतिक्रमण पर गरजी नगर पालिका की जेसीबी तो नजर आई सड़क की चौड़ाई

Sat, 12 Dec 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
JCB of Garji Municipality saw the width of the road due to encroachment
पीलीभीत। शहर की सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने अब सख्त रवैया अपनाया है। डीएम के निर्देश पर कलक्ट्रेट से नकटादाना चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। नगरपालिका की टीम ने उद्घोषणा करके अतिक्रमणकारियों को पहले सामान हटाने की अपील की। फिर जेसीबी से पक्के निर्माण ध्वस्त किए। जेसीबी चली तो सड़क की असली चौड़ाई सालों बाद लोगों को दिखाई दी। जेई का कहना है कि साफ कराए गए फुुटपाथ का अब जल्द ही सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

नकटादाना चौराहे से लेकर कलक्ट्रेट तक दुकानदारों और फड़ वालों ने अपनी दुकान सड़कों पर सजा रखी थीं। हाईवे होने के कारण इधर से गुजरने वाले वाहनों से रोजाना जाम लगता है। हालात यह थे कि पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ तक नहीं बचा था। यह सब देखते हुए डीएम पुलकित खरे ने सख्ती से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पहले ईओ सुरेंद्र प्रताप ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कहा था। मगर उन्होेंने अतिक्रमण नहीं हटाया। शुक्रवार को नगरपालिका के सफाई निरीक्षक आबिद अली, साबिर अली, जेई निर्माण इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकटादाना चौराहे से कलक्ट्रेट तिराहा तक अतिक्रमण हटवाया गया। फुटपाथ पर बने कार धोने के स्टैंड से लेकर टिनशेड और अन्य पक्के निर्माण भी ध्वस्त कर दिए गए। कई लावारिस खोखों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से वाटर वर्क्स भिजवाया गया। सड़क पर टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखकर सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण करने वाले लोग भाग खड़े हुए। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच रहा। टीम ने अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया है। अभियान चलने से फुटपाथ भी अब नजर आने लगा है। जल्द ही इसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

पहले नोटिस दिया गया था। मगर दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसलिए टीम बनाकर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था। अगर अब दोबारा अतिक्रमण किया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा फुटपाथ भी अब जल्द संवारा जाएगा।
- सुरेंद्र प्रताप, ईओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed