फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress members courted arrest in protest against the hike in UPI charges.

Pilibhit News: यूपीआई शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

Sat, 19 Sep 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress members courted arrest in protest against the hike in UPI charges.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ले जाती पुलिस। संवाद
पीलीभीत। यूपीआई भुगतान व्यवस्था में प्रस्तावित नए शुल्क ढांचे के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर 2100 रुपये का उपहार भाजपा के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के माध्यम से भेजना चाहते थे। इससे पहले ही पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नए प्रावधानों के तहत 2000 रुपये से अधिक के चिह्नित डिजिटल लेनदेन पर व्यापारियों से मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लिया जाना है। इससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं हैं। जब तक यूपीआई पर बढ़ाए गए शुल्क को वापस नहीं लिया जाता, तब तक कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, एआईसीसी सदस्य ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी सदस्य यूसुफ मलिक, अनवर अनीस, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा गंगवार व मुनेेंद्र सक्सेना, जिला महासचिव नागेश पाठक, जिला प्रवक्ता हेमंत मिश्रा एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह मौर्य, प्रदीप मौर्य, आशु पटेल और मंडल अध्यक्ष सुखपाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed