फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth drowns in canal during Ganesh idol immersion.

Pilibhit News: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबा युवक

Sat, 19 Sep 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in canal during Ganesh idol immersion.
नहर में युवक के डूबने के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद
माधोटांडा। गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान शुक्रवार को हरदोई ब्रांच नहर में एक युवक गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते गहराई में चला गया।
विज्ञापन

माधोटांडा के वार्ड नंबर सात निवासी संगम (18) शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए साथियों के साथ कलीनगर पुल के निकट हरदोई ब्रांच नहर पहुंचा था। प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने मोटरबोट के माध्यम से नहर में खोजबीन की। स्थानीय गोताखोर भी तलाश में लगे रहे, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। संगम के परिजन लगातार उसकी तलाश की जानकारी लेते रहे। बताया गया है कि संगम का एक छोटा भाई भी है।
विज्ञापन

सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस और बचाव दल की ओर से युवक की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed