{"_id":"65c53bede3d021a2de0364c9","slug":"jackal-injured-mother-in-law-and-daughter-in-law-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-111758-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सास-बहू को सियार ने किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सास-बहू को सियार ने किया जख्मी
विज्ञापन
सियार के हमले में घायल सांस बहू । संवाद
कलीनगर। वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को नवदिया सुखदासपुर गांव में घर के बाहर झाड़ू लगा रहीं सास-बहू को सियार ने हमलाकर जख्मी कर दिया। चीखने पर जमा हुए ग्रामीणों ने सियार को बमुश्किल आबादी से बाहर खदेड़ा। घायलों का माधोटांडा सीएचसी में उपचार कराया गया।
नवदिया सुखदासपुर गांव निवासी विजय पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी ओमवती घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रहीं थी। इस दौरान खेतों की ओर से आए सियार ने उन पर हमला कर दिया। हमले से ओमवती के पैर और हाथ में कई जख्म हो गए।
चीखने की आवाज पर बचाने पहुंचीं मां निर्मला देवी पर भी सियार हमलावर हो गया। हाथ को बुरी तरह से चबा लिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। लाठी-डंडों की मदद से सियार को आबादी के बाहर खदेड़ा गया। परिजन घायलों को लेकर माधोटांडा सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया।