{"_id":"651878683edb24e5290c0214","slug":"iti-craze-among-youth-90-percent-seats-filled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-5079-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आईटीआई का युवाओं में क्रेज, 90 फीसदी सीटें भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आईटीआई का युवाओं में क्रेज, 90 फीसदी सीटें भरीं
Sun, 01 Oct 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में प्रयोगशाला में प्रयोग करता छात्र । संवाद
पीलीभीत। एक दौर था कि जब आईटीआई में प्रवेश के लिए खासी मारामारी रहती थी। इसमें प्रवेश होना बड़ी बात होती थी। कुछ ट्रेडों की बात छोड़ दें तो यह क्रेज आज भी कायम है। जिले के संस्थानों में 90 फीसदी सीटें भर गई हैं। कुछ ट्रेडों में 142 सीटें खाली हैं। इनमें राजकीय संस्थानों की 124 सीटें शामिल हैं।
तकनीकी क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए आईटीआई अच्छा विकल्प माना जाता है। आईटीआई से प्रशिक्षण लेने के बाद युवा रेलवे, बिजली विभाग आदि में आसानी से नौकरी पा लेते हैं। मौजूदा समय में आईटीआई में कुछ ट्रेड ऐसी हैं, जिनके बारे में युवाओं का मानना है कि अब उनमें भविष्य नहीं है, यही वजह है कि युवाओं का मोह उन ट्रेडों से भंग हो चुका है। इनमें पेंटर, ड्रेसमेकिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, सरफेस, सुइंग टेक्नोलॉजी आदि हैं। युवा इनमें प्रवेश नहीं लेना चाहते हैं, इसकी वजह से सीटें खाली रह गई हैं।
-- -- -- -
तीन राजकीय समेत जिले में छह कॉलेज संचालित
जिले में कुल छह आईटीआई कॉलेज संचालित हैं। इनमें तीन राजकीय और तीन निजी कॉलेज हैं। राजकीय आईटीआई कॉलेज पीलीभीत, बरखेड़ा और पूरनपुर में संचालित हैं। इनमें अभ्यार्थियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
एक नजर आंकड़ों पर
संस्थान- कुल सीटें- प्रवेश- रिक्त सीटें
बरखेड़ा- 396 287 109
पूरनपुर- 378 367 09
पीलीभीत- 400 376 24
कुल- 1174 1030 124
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
आईटीआई में इस बार कुछ ट्रेडों में प्रवेश कम हुए हैं। इसकी वजह से सीटें खाली रह गईं हैं। इनमें अधिकांश सीटें महिला अभ्यर्थियों की हैं। कुछ ट्रेड ऐसी हैं, जिनको महिलाएं पसंद नहीं करती हैं। अगर उनकी जगह कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू हो जाए तो काफी बेहतर होगा। - अनुज कुमार सिंह, कार्यदेशक आईटीआई पीलीभीत