{"_id":"65db7a8b73b97a83930f261a","slug":"inspector-barkheda-removed-for-negligence-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112586-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लापरवाही पर इंस्पेक्टर बरखेड़ा को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लापरवाही पर इंस्पेक्टर बरखेड़ा को हटाया
विज्ञापन
लापता युवती न मिलने पर हिंदू कार्यकर्ताओं के जाम लगाने का मामला
सीओ की भूमिका की भी होगी जांच, एसपी ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। छह दिन पूर्व ले जाई गई युवती के बरामद न होने पर कार्य में कोताही पर एसपी ने इंस्पेक्टर बरखेड़ा मृदुलकांत शुक्ला को थाने से हटा दिया है। उनको रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है। इस मामले में सीओ बीसलपुर विशाल चौधरी की भी लापरवाही सामने आई है, एसपी ने उनकी भूमिका की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
थाना बरखेड़ा अंतर्गत 19 फरवरी को एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को बहला फुसलाकर ले गया था। शिकायत के बाद भी युवती की खोज और आरोपी को गिरफ्तार न करने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने 23 फरवरी को जाम लगाया था। उस समय एसपी अतुल शर्मा के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला था।
पुलिस की ओर से मिले आश्वासन के बाद भी जब युवती बरामद नहीं हो सकी तो लोगों ने शनिवार की देर शाम फिर जाम लगा दिया था। इसमें सीओ की भी लापरवाही सामने आई थी। किसी तरह चार घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका था। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में प्रथम दृष्टया इंस्पेक्टर मृदुलकांत शुक्ला को दोषी मानते हुए उन्हें थाने से हटा दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सीओ विशाल चौधरी की लापरवाही भी सामने आई है। आरोप है कि शनिवार को जाम के दौरान उन्होंने एसपी को गुमराह किया। जाम के बावत सटीक जानकारी नहीं दी, बल्कि यह बताया कि पीड़ित के परिजन और अन्य लोग बातचीत के लिए आए हैं। ऐसे में एसपी ने उनकी भूमिका की भी जांच के निर्देश दिए हैं।
एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि युवती को बरामद करने के लिए एसओजी सहित दो टीमों को लगाया गया है। इंस्पेक्टर को रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है। सीओ के संबंध में जांच कराई जा रही है।