फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Gajraula, a married woman committed suicide by hanging herself

Pilibhit News: गजरौला में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 13 Aug 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 13 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
In Gajraula, a married woman committed suicide by hanging herself
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा सेमनगर उर्फ पंडरी में मंगलवार तड़के विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के दियोहना पट्टी निवासी पुष्पा देवी की शादी वर्ष 2010 में गजरौला क्षेत्र के मूड़ा सेमनगर उर्फ पंडरी निवासी सूरजपाल के साथ हुई थी। बताया जाता है कि पुष्पा देवी (35) का सोमवार रात किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। इसके बाद खाना खाकर पति-पत्नी बच्चों संग सो गए। तड़के करीब चार बजे सूरजपाल जागा तो पत्नी को घर में कुंडे से लटका देखा।
विज्ञापन

परिजनों ने उसके शव को उतारकर चारपाई पर लिटा दिया और मायके पक्ष के अलावा थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने जानकारी जुटाई, फील्ड यूनिट की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतका के तीन बेटे हैं, जबकि पति मजदूरी करता है। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed