फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If fire prevention arrangements are found incomplete, action will be taken

Pilibhit News: अधूरे मिले आग से बचाव के इंतजाम तो होगी कार्रवाई

Thu, 28 Nov 2024 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
If fire prevention arrangements are found incomplete, action will be taken
पीलीभीत। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने जिले के सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों में आग से बचाव के इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए हैं। अधूरे इंतजामों को सात दिन में दुरुस्त करने के लिए कहा है। सप्ताह में इसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा है। आग से बचाव के इंतजाम न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि जिला अग्निशमन अधिकारी एवं सहायक निदेशक विद्युत को भी इसकी सूचना दी गई है। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के विद्युत उपकरणों, तार, स्विच, वोल्टेज कनेक्शन आदि की जांच कराई जाए। अव्यवस्थित और ढीले तारों को व्यवस्थित किया जाए। अस्पताल परिसर में फायर सिलिंडर हों तो उनके उपयोग के निर्देश अंकित किए जाएं।
विज्ञापन

मरीजों एवं उनके तीमारदारों को चिकित्सालय परिसर में आग से संबंधित उपकरणों को न लाने दिया जाए। फायर एनओसी व विद्युत सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सभी सीएचसी अधीक्षक को सूचित किया गया है। सरकारी चिकित्सालयों में इस कार्य को कराने के लिए आवश्यकतानुसार व्यय रोगी कल्याण समिति से करने के लिए कहा गया है। इसका अनुपालन सात दिन में करने के निर्देश दिए गए हैं। सप्ताह भर के अंदर रिपोर्ट न आने पर जिला मुख्यालय से एक सचल टीम की ओर से जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed