फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   IAS officer overheard melee case

विद्युत टीम से हाथापाई मामले को पचा गए अफसर

Sat, 24 Jun 2017 06:24 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 24 Jun 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को सूचना दिए बिना दलेलगंज गांव पहुंचे विद्युत कर्मियों की टीम पर कथित वसूली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को टीम के साथ उपभोक्ताओं की नोकझोंक और हाथापाई हो गई थी। इस मामले में दूसरे दिन भी अफसर सत्यता सामने लाने को जांच कराने के बजाए पूरे मामले को छिपाने की कोशिश करते रहे। यह हाल तब है
विज्ञापन

जब
 इस घटना के उजागर होने के बाद विभाग की खासी फजीहत हो रही है। सोशल साइट्स पर भी मामला चर्चाओं में है।
बिजली विभाग की ओर से वर्तमान समय में मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को एक अफसर का चालक अपने निजी साथियों संग जहानाबाद के दलेलगंज गांव पहुंचा था। आरोप है कि गांव के कई मकान और दुकान में कटिया डालकर बिजली प्रयोग पकड़ी और वसूली की। इसके बाद टीम के आगे बढ़ने पर लोग जमा हो गए और पहले खराब पड़े ट्रांसफार्मर के सुधार को लेकर टीम को घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने टीम पर वसूली का आरोप लगाते हुए टीम में मौजूद लोगों का घिराव कर उनसे हाथापाई शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में मामला सुलह होने पर रफा-दफा कर दिया गया। प्रकरण से विभाग की जमकर फजीहत हुई, लेकिन दूसरे दिन भी अफसर कर्मचारियों की गलती को छिपाने में लगे रहे। पूरे घटनाक्रम की सत्यता सामने लाने को जांच कराने की भी जहमत नहीं उठाई गई है। एक्सईएन रणजीत चौधरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। टीम ने भी अपने साथ हुई इस तरह की कोई घटना नहीं बताई है। यही नहीं किसी भी उपभोक्ता ने भी टीम के खिलाफ वसूली की कोई शिकायत नहीं की है। यदि टीम ने किसी से कोई रुपये की वसूली की है, वह उनके पास आकर शिकायत करे। जब इस तरह का कोई मामला ही सामने नहीं आया तो उसकी जांच कराने का भी कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed