Pilibhit News: पटाखों की चिंगारी से लगी गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
पीलीभीत में दिवाली की रात पटाखों की चिंगारी से दो जगहों पर आग लग गई। शहर के खकरा मोहल्ले में स्थित एक गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बीसलपुर में पटाखें की चिंगारी से रूई की दुकान में आग लग गई।
विस्तार
पीलीभीत के खकरा मोहल्ले में स्थित एक गोदाम में बृहस्पतिवार की रात पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की कई गाड़ियों को बुलाना पड़ा, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
बृहस्पतिवार की रात लोग दिवाली के उल्लास में डूबे थे। जमकर आतिशबाजी हो रही थी। इसी समय पटाखे की चिंगारी मोहल्ला खकरा स्थित हर्षित अग्निहोत्री के गोदाम में गिरी और आग पकड़ ली। गोदाम में भारी मात्रा में खाद्य उत्पाद व अन्य सामान रखा था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसियों की सूचना गोदाम मालिक पहुंचे। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी आ गई। आग को बुझाने के प्रयास शुरू हुए। दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गईं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग ने घरों को चपेट में नहीं लिया।
Budaun Road Accident: हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत छह की मौत
गोदाम स्वामी हर्षित ने बताया कि आईटीसी का गोदाम है। इनके जितने भी उत्पाद होते हैं, वह सब गोदाम में थे। इसमें आटा व अन्य खाद्य पदार्थ रखे थे। करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि आग से नुकसान का पता अभी नहीं चला है। गोदाम में डियो, प्लास्टिक पैकिंग वाले खाद्य पदार्थ आदि सामान होना बताया गया। आग पर काबू पाने को अन्य जगहों से गाड़ियां बुला ली गई थीं।
खबर से संबंधित वीडियो
पटाखे की चिंगारी से रूई की दुकान में लगी आग
बीसलपुर में दीपावली पर रूई की दुकान पर पटाखे की चिंगारी गिरने से आग लग गई। इससे काफी सामान जल गया। बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी सीताराम ने बताया कि उनकी स्टेशन रोड पर रूई की दुकान है। दीपावली की शाम करीब आठ बजे वह दुकान पर पूजा करने के बाद अपने घर चले गए। आसपास के लोग वहां पटाखे चला रहे थे।
इसी दौरान किसी तरह से पटाखे की चिंगारी उनकी दुकान में जा गिरी। इससे दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड के नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। व्यापारी ने बताया कि आग से उनकी दुकान में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया।
घटना से संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.