फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budaun Road Accident: हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत छह की मौत

Thu, 31 Oct 2024 01:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 01:16 PM IST
सार

Budaun Road Accident News: मेरठ बदायूं हाईवे पर गांव मुजरिया के पास दिवाली के दिन भीषण सड़क हादसा हुआ। अचानक हाईवे पर आए ट्रैक्टर-ट्रॉली से टेंपो टकरा गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। ये लोग दिवाली मनाने नोएडा से घर आ रहे थे। 

विज्ञापन
Six people died in Badaun road accident
Badaun Road Accident - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र में मेरठ बदायूं हाईवे पर गांव मुजरिया के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के दौरान पीछे से आई कार भी डिवाडर से टकरा गई। कार सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम निधि श्रीवास्तव, एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में जान गंवाने वालों में बरेली निवासी दंपती, उनके दो बच्चे व दो अन्य लोग हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। 

Six people died in Badaun road accident
Badaun Road Accident: घायल का हाल जानती डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चरसोरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह नोएडा में सब्जी की खेती करते हैं। बुधवार की रात वह अपने टेंपो से दिवाली के त्योहार पर घर आ रहे थे। नोएडा में काम कर रहे उझानी के मिर्जापुर निवासी कप्तान सिंह अपनी पत्नी पान कुमारी बेटे अमन के साथ घर आने को टेंपो में सवार हो गए।
Six people died in Badaun road accident
Badaun Road Accident: घायल से हादसे के संबंध में जानकारी करतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला
इन्हीं लोगों के साथ मेघ सिंह निवासी ख़िरकबारी थाना जुनावई, बरेली के थाना भमोरा अंतर्गत गांव ककरी निवासी कन्हई अपनी पत्नी कुसुम, बेटी शीनू और बेटे कार्तिक के अलावा मिर्जापुर उझानी निवासी अतुल सिंह भी टेंपो में सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Six people died in Badaun road accident
बदायूं सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे टेंपो जैसे ही मुजरिया चौकी के पास पहुंचा, तभी गांव के अंदर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक हाइवे पर आ गई। सामने आई ट्रैक्टर ट्रॉली से टेंपो टकरा गया। हादसे में कन्हई, इनकी पत्नी कुसुम, बेटी शीनू और बेटे कार्तिक, अतुल व पान कुमारी की मौके पर मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक मनोज, मेघ सिंह, धर्मवीर, कप्तान सिंह व अमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Six people died in Badaun road accident
Badaun Road Accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया। हादसे के वक्त मेरठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक भी बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार सवार व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed