फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Homeopathic dispensary will be removed from the medical college

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज से हटेगी होम्योपैथिक डिस्पेंसरी

Wed, 27 Sep 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic dispensary will be removed from the medical college
मरीज को देखते चिकित्सक । संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज बनते ही विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में संचालित होम्योपैथिक डिस्पेंसरी को अन्य जगह शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। अब विभाग अपने लिए नई बिल्डिंग की तलाश कर रहा है। इसका सीधा असर मरीजों के उपचार पर पड़ेगा। रोजाना 250 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लोगों को होम्योपैथिक का उपचार देने के लिए यहां पर होम्योपैथिक डॉक्टर को नियुक्त कर उपचार शुरू किया गया था। होम्योपैथिक का उपचार मिलने पर यहां मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी। होम्योपैथिक डिस्पेंसरी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी करीब 250-300 होने लगी। लेकिन जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज घोषित होते ही होम्योपैथिक डिस्पेंसरी को यहां से हटाने के आदेश हो गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने डिस्पेंसरी की जगह खाली करने के लिए जिला होम्योपैथी अधिकारी को पत्र लिख दिया। इसके बाद अब डिस्पेंसरी के लिए जगह तलाशी जा रही है। जिला होम्योपैथी अधिकारी ने डिस्पेंसरी के लिए जगह दिलाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ सरोज कुमार वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के द्वारा जारी किए गए पत्र की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जगह न मिलने तक वैकल्पिक व्यवस्था कर मरीजों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed