फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   he left his job in the bank and started a fraudulent business by making fake FDs

Pilibhit News: बैंक की नौकरी छोड़ शुरू किया था फर्जी एफडी बनाकर ठगी का धंधा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Sat, 22 Feb 2025 04:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Feb 2025 04:17 PM IST
सार

पीलीभीत में बैंक की फर्जी एफडी से युवाओं को विदेश भेज कर ठगी करने वाले आरोपी को जेल भेजा गया है। पकड़ा गया आरोपी एचडीएफसी बैंक में क्लर्क था। कुछ वर्ष पहले उसने नौकरी छोड़ दी और फर्जी एफडी और खाते खोलकर ठगी करने लगा। इसके अलावा गजरौला पुलिस ने भी दो आरोपियों को जेल भेजा है। 

विज्ञापन
he left his job in the bank and started a fraudulent business by making fake FDs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने शुक्रवार को माधोटांडा के मथना जप्ती निवासी हरजिंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पूरनपुर की अशोक कॉलोनी निवासी जोगराज सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पुत्र यश ने इंग्लिश मीडियम से इंटरमीडिएट करने के बाद शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा जाहिर की। नगर की अरवन इमेरिया मार्केट स्थित स्मृति टेक ओवरसीज के मलकीत से उसने पुत्र को विदेश भिजवाने को बात की।

विज्ञापन


मलकीत और अन्य ने बेटे की तैयारी कराई। मगर यश दो बार आइलेट में फेल हो गया। जून 2024 में बेटे यश को पढ़ने के लिए यूके की कोरवनटीन यूनिवर्सिटी भेज दिया गया। यूनिवर्सिटी में स्वयं पुत्र की फीस जमा कर रहा था। इसके लिए उसने नगर की एचडीएफसी बैंक शाखा में खाता खुलवाया था। आरोप है कि बैंक के कर्मचारी रहे हरजिंदर सिंह ने उसके खाते की फर्जी लिमिट बढ़ाकर कागजात तैयार कर लिए।
विज्ञापन


निजी बैंक में नौकरी कर चुका है आरोपी 
इतना ही नहीं उसकी पत्नी प्रियंका सिंह का बैंक शाखा में खाता न खुलवाने के बाद भी धोखाधड़ी कर हरजिंदर ने फर्जी कागजात तैयार कर अन्य युवक को विदेश भिजवाने को फाइल तैयार कर विदेश भिजवा दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2018 से 2023 तक एचडीएफसी बैंक में क्लर्क/मैनेजर के पद पर पीलीभीत, खुटार और पूरनपुर में कार्यरत रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में उसने अपनी नौकरी छोड़कर शील्ड क्राफ्ट फाइनेंशियल एडवाइजर एवं ट्रैवल्स, पूरनपुर नाम से एक फर्म खोलकर संचालित करने लगा। वह एजेंटों के माध्यम से विदेश जाने वाले व्यक्तियों, छात्रों के लिए फर्जी तरीके से एफडी, बैंक लिमिट, खाता आदि तैयार कर भारी धनराशि लेकर कार्य करता था। पूरनपुर कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि अभियुक्त मोबाइल व लैपटॉप से बरामद दस्तावेजों के सत्यापन में सभी कागजात कूटरचित पाए गए हैं। जिनके सत्यापन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। 

नौकरी का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 
एक अन्य मामले में वांछित आरोपी माधोटांडा के रायपुर गांव निवासी डॉ. रजविन्दर व नवदिया सुल्तानपुर निवासी दलजीत सिंह को गजरौला पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी कमलमीत सिंह, दीप संधू और अफलाक अहमद की मदद से लोगों को देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलते थे और छोटे देशों में टूरिस्ट वीजा पर भेजकर घुमाते रहते थे। जब तक पीड़ित पैसा देते रहते, तब तक नए देश का फर्जी वीजा दिखाकर उनसे और रुपये ऐंठते थे। 

आरोपी ने यह भी कबूला कि इस काम में राइन ओवरसीज इमिग्रेशन आइलेट्स सेंटर में काम करने वाले परमजीत सिंह निवासी भैरों खुर्द, थाना माधौटांडा व हरप्रीत सिंह औजला निवासी जरा कोठी के साथ मिलकर थाना पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले हरप्रीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह से भी विदेश भेजने के नाम पर 50-60 लाख रुपये हड़प लिए हैं।

आरोपियों के पास से मिले लैपटॉप और मोबाइल की जांच के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार करने से संबंधित महत्वपूर्ण डाटा मिला। कुछ डाटा डिलीट किया गया। जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed