{"_id":"65ce916b41ad49f503082187","slug":"girl-kidnapped-at-gunpoint-report-on-seventh-day-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112097-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: असलहों के बल पर युवती का अपहरण, सातवें दिन रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: असलहों के बल पर युवती का अपहरण, सातवें दिन रिपोर्ट
Fri, 16 Feb 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया पुलिस ने युवती के अपहरण की रिपोर्ट घटना के सातवें दिन बृहस्पतिवार को दर्ज की है। इसमें एक महिला समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी और पुत्री रहती है। नौ फरवरी की देर शाम कुछ लोग असलहों बल पर उसकी 18 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर ले गए। विरोध करने पर अपहरणकर्ताओं ने उनकी पत्नी से गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। पत्नी ने कुछ दूर तक उनकी कार का पीछा किया। पता चला कि कार गांव वसई पुरैना होते हुए गई है।
सूचना मिलते ही अगले दिन युवती का पिता आ गया। उसने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें थाना बरखेड़ा के गांव खरगापुर निवासी रंजीत, विपिन, अनिल, सुनील, चमेली देवी, ओमप्रकाश, चेतराम, महेंद्र, थाना घुघचाई व गांव दिलावरपुर निवासी विनोद को नामजद किया व दो अज्ञात हैं।