फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Get tested immediately if you get fever: CMO

बुखार आने पर तुरंत कराएं जांच : सीएमओ

Tue, 16 Jul 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Get tested immediately if you get fever: CMO
पीलीभीत। मानसूनी वर्षा एवं बांधों से छोड़े गए पानी से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति के बीच सीएमओ ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस, लोप्टोस्पाइरेसिस, उल्टी-दस्त, पेचिस, पेट के रोग एवं फंगल इन्फेक्शन से बचाव के बारे में बताया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आम जनमानस को गंदे पानी के सेवन, गंदे पानी के संपर्क में आने तथा जहरीले जीवों से काटने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई है। कहा कि कोई भी व्यक्ति गीले कपड़े व जूते-चप्पल न पहने। प्रतिदिन सुबह-शाम ताजा भोजन बनवाकर खाएं तथा सुबह का बना भोजन शाम को व शाम का बना भोजन सुबह न खाएं।
विज्ञापन

ज्यादा तले भोज्य पदार्थो का उपभोग करने से बचें। बाजार में बिकने वाले फास्ट फूड एवं जंक फूड का प्रयोग न करें। बाजार में बिकने वाले कटे एवं गले फलों एवं सब्जियों का प्रयोग न करें। फल एवं सब्जियों को घर लाने के बाद नल के पानी से अच्छी तरह धोने के बाद ही प्रयोग करें। बताया कि बुखार होने पर सरकारी अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। साथ ही पूरी आस्तीन के कपड़े पहने तथा मच्छरदानी का प्रयोग करें। सांप के डसने पर झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े बिना सीधे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed