{"_id":"6b0c78319a55103ff101a9ef","slug":"gave-roses-to-those-wearing-helmets-distributed-helmets-to-bike-riders-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-174429-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हेलमेट पहनने वालों दिया गुलाब, बाइक सवारों को बांटे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हेलमेट पहनने वालों दिया गुलाब, बाइक सवारों को बांटे हेलमेट
Mon, 30 Nov 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाइक चालक को हेलमेट लगाते एएसपी हिमांशू गौरव व मौजूद अन्य अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को गौहनिया चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर सुरक्षित सफर का संदेश दिया गया। वहीं, यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया गया।
अभियान में एएसपी हिमांशु गौरव, सीओ ट्रैफिक आकृति पटेल ने एनसीसी कैडेट्स के साथ वाहन सवारों को जागरूक किया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। लोगों से खुद नियमों का पालन करने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। नेकी की दीवार संस्था ने भी अभियान में सहयोग किया।