{"_id":"659ad79a6fbe697e360552a6","slug":"four-people-gang-raped-a-girl-on-the-pretext-of-giving-lift-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-10405-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लिफ्ट देने के बहाने युवती से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लिफ्ट देने के बहाने युवती से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
बरखेड़ा। पिता के साथ सवारी का इंतजार कर रही युवती को पहचान के चार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया व सूनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि 22 मई, 2023 की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने पिता के साथ गांव जाने के लिए असम चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी पहचान के छत्रपाल, संतपाल और रामचंद्र के दो पुत्र गोविंद और धर्मेंद्र दो बाइकों पर सवार होकर वहां आ गए। युवती और उसके पिता को देखते ही बोले कि चलो हम गांव चल रहे हैंं, बाइक पर बैठ जाओ। इसके बाद युवती को संतपाल व गोविंद ने अपनी बाइक पर पीछे बैठा लिया और पिता को छत्रपाल व धर्मेंद्र ने।
जंगरौली पार करते ही पौटा के नजदीक बाइकों को कच्चे रास्ते में उतार लिया। जब उसने बाइक रोकने को कहा तो गोविंद बाइक से नीचे उतरा और गोट से तमंचा निकालते हुए धमकाना शुरु कर दिया। युवती के पिता को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद चार युवकों ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने मामले की शिकायत थाना बरखेड़ा में की, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में युवती ने न्यायालय में शिकायत की। न्यायालय के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने गोविंद, धर्मेंद्र, छत्रपाल और संतपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।