फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four cameras installed to monitor tigers on the way to Hardoi branch canal

बाघों की निगरानी को हरदोई ब्रांच नहर के रास्ते पर चार कैमरे लगाए

Sat, 12 Dec 2020 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Four cameras installed to monitor tigers on the way to Hardoi branch canal
माधोटांडा। जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र के आसपास डेरा जमाए बाघ बृहस्पतिवार की शाम सूखी नहर में चहलकदमी करते देखा गया। शुक्रवार को शाम तक बाघ की कोई मौजूदगी दिखाई नहीं दी। हालांकि उसके झाड़ियों में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सामाजिक वानिकी के रेंजर के नेतृत्व में वनकर्मी निगरानी में जुटे रहे। शाम को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के एसडीओ प्रवीण खरे ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर पिछले एक माह से माधोटांडा क्षेत्र के आसपास बाघों की चहलकदमी देखी जा रही है। पिछले दिनों कस्बे की आबादी के किनारे चार दिन तक डेरा जमाने के बाद बाघ वहां से कहीं चला गया था। उधर, तीन दिन से हरदोई ब्रांच नहर से सटे कलीनगर-चित्तरपुर मार्ग पर एक बाघ डेरा जमाए हुए है। दिन में आराम करने के बाद बाघ रोजाना शाम होते ही झाड़ियों से निकलकर सूखी हरदोई ब्रांच नहर में चहलकदमी करता दिखाई देता है। मार्ग से गुजरने वाले राहगीर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, बाघों की रोजाना चहलकदमी को देखते हुए शुक्रवार शाम को चित्तरपुर पुल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भीड़ को रोकने के लिए पहले तो वनकर्मियों ने मशक्कत की बाद में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया। हालांकि शुुक्रवार शाम तक बाघ की कोई चहलकदमी दिखाई नहीं दी। वन अफसरों के निर्देश पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर बाघ की निगरानी को तीन कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर को बचाने पहुंचे रेंजर पर बाघ ने लगाई छलांग
हरदोई ब्रांच नहर की पटरियों पर डेरा जमाए बाघ बृहस्पतिवार की शाम अचानक झाड़ियों से निकल पड़ा। मार्ग से गुजर रहे कुछ कार सवार उसकी वीडियो बनाने लगे। इस बीच निगरानी में लगे सामाजिक वानिकी के रेंजर अयूब हसन भी मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि रेंजर के पहुंचते ही बाघ ने उन पर छलांग लगा दी, हालांकि वह बच गए। इस बीच निगरानी में लगे अन्य वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed