फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flowers were showered at various places during the procession, chants of Ganpati Bappa Morya were heard.

Pilibhit News: शोभायात्रा में जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

Tue, 15 Sep 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Flowers were showered at various places during the procession, chants of Ganpati Bappa Morya were heard.
द्वारिका धीश मंदिर से निकली शोभा यात्रा। संवाद
पीलीभीत। शहर के द्वारिकाधीश मंदिर में महाराष्ट्र से लाई गई गणपति बप्पा की मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना की गई। मूर्ति का आकर्षक शृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यता मराठा समाज के लोगों की ओर से इसका आयोजन किया गया। इसमें दिनेश मराठा, अभिषेक वर्मा, दीपक सावंत, अविचल मिश्रा, प्रवीण अग्रवाल, जीतू मराठा, नीलेश सावंत, पुनीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज चौराहे से युवा जागृति परिषद की ओर से भव्य शोभायात्रा शाम पांच बजे निकाली गई। इसमें अध्यक्ष रामनारायण, राकेश मौर्य, प्रदीप तिवारी, गोपाल, रमेश, राजेश बाजपेई, पंकज तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

000
कालिया मंदिर में पांच दिन व राजाबाग में 11 दिन का लगा पंडाल
शहर के कालिया मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आकर्षक पंडाल सजाया गया। यहां भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। आयोजक के अनुसार पांच दिन तक पंडाल में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन श्रद्धालु गणपति के दर्शन कर सकेंगे। वहीं राजाबाग में आयोजक वीरेंद्र सिंह की ओर से विशेष पंडाल लगाया गया है, सुबह ही कथा के साथ भगवान की स्थापना की गई। जहां भारी संख्या में मोहल्ले वासी उपस्थित रहे। आयोजक वीरेंद्र सिंह ने बताया 11 दिन तक स्थापना के बाद विसर्जन यात्रा निकलेगी।

द्वारिका धीश मंदिर से निकली शोभा यात्रा। संवाद

द्वारिका धीश मंदिर से निकली शोभा यात्रा। संवाद

द्वारिका धीश मंदिर से निकली शोभा यात्रा। संवाद

द्वारिका धीश मंदिर से निकली शोभा यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed