{"_id":"64ea482301e5af17fb0bce74","slug":"flood-water-started-coming-out-of-chandia-hazara-infectious-diseases-spread-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3273-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चंदिया हजारा से निकलने लगा बाढ़ का पानी, संक्रामक रोग फैले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चंदिया हजारा से निकलने लगा बाढ़ का पानी, संक्रामक रोग फैले
Sun, 27 Aug 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
शारदा नदी के पास गांव नेहरोसा के समीप शारदा कटान का निरीक्षण करते तहसीलदार।
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर शनिवार को गांव में भरा पानी निकलना शुरू हो गया। चार दिन तक जलभराव रहने से घरों में कीचड़, बदबू से लोग परेशान है। संक्रामक रोगों के पैर पसारने से कई लोग बुखार, खुजली से लोग परेशान है। खेतों में खड़ी सब्जियां, हल्दी और गन्ना की फसल खराब होने लगी है।
शारदा नदी के उफनाने से गांव चंदिया हजारा के डेढ़ हजार घरों में बुधवार रात से जलभराव हो गया था। शनिवार को नदी का जलस्तर कम होने से घरों में भरा पानी निकलना शुरू हो गया। चार दिन तक जलभराव रहने से कीचड़, बदबू, मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान है। ऊंचे स्थानों पर बांधे गए पशुओं को हरा चारा नहीं मिल पा रहा है।
खेतों में गन्ना की फसल समाने के अलावा खेतों में लगातार जलभराव रहने से हल्दी, गन्ना की फसल खराब होने लगी है। गांव के आसपास हल्दी, सब्जी में परवल, परौरा, बैंगन आदि की खेती कई किसान करते है। खेतों में लगातार पानी भरा रहने से सब्जियां खराब हो गई है। चंदिया हजारा से राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया रास्ते पर जलभराव होने से आवागमन शनिवार को भी बंद रहा।
विज्ञापन
०००००००
चिकित्सा के अभाव मेंं ग्रामीण ने तोड़ा दम
पूरनपुर। चंदिया हजारा से राहुलनगर तक जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार शाम तक चार से पांच फिट पानी भरा था। प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि गांव राहुलनगर निवासी श्यामलाल (55) की शुुक्रवार शाम को अचानक हालत बिगड़ गई। रात को इलाज के अभाव में श्यामलाल की मौत हो गई। श्यामलाल की मौत गांव के लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।