फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Erosion of agricultural land in Gunhan intensifies, a house also submerged in the river

Pilibhit News: गुनहान में कृषि भूमि का कटान तेज, एक घर भी नदी में समाया

Mon, 04 Aug 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Erosion of agricultural land in Gunhan intensifies, a house also submerged in the river
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाले से ध्रुव कॉलोनी की ओर बहता पानी स्रोत: ग्रामीण
कलीनगर। तहसील के अंतर्गत रमनगरा ग्राम पंचायत के गुनहान गांव में एक बार फिर शारदा नदी ने कटान तेज कर दिया है। वर्ष 1989 में जहां गांव की पूरी आबादी नदी में समा गई थी, अब वही खतरा गांव की कृषि भूमि पर मंडरा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गत वर्ष और इस चालू बरसात से लेकर अब तक नदी लगातार कटान कर रही है। दो कमरों का एक मकान भी नदी में समा चुका है। ऐसे में लोगों की चिंताएं लगातार बढ़ रहीं हैं।
विज्ञापन

नेपाल से जनपद सीमा में प्रवेश करने के बाद शारदा नदी बूंदीभूड़, बंदरभोज और नौजल्हा नंबर एक के इलाके से कलीनगर तहसील क्षेत्र में प्रवेश करती है। वैसे तो नदी कई दिन से आबादी की दिशा में कटान कर रही थी, लेकिन कई सालों बाद नदी की धार रमनगरा क्षेत्र में दो धारों में बंट गई। इसके बाद नदी के पार बसे गुनहान क्षेत्र में नदी कृषि भूमि का लगातार कटान कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, वर्षों पहले जब भीषण बाढ़ ने गांव की आबादी को उजाड़ा था, तब वह लोग शारदा डैम के वर्जित क्षेत्र में अस्थायी तौर पर बस गए थे। अब उनकी कृषि भूमि, जो जीने का आखिरी सहारा थी, उसपर भी खतरा मंडराने लगा है। गत वर्ष से शुरू हुआ कटान इस साल और तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक करीब डेढ़ दर्जन किसानों की उपजाऊ भूमि नदी में कट चुकी है। इसमें गन्ना, धान और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। बीते दिनों पूर्व प्रधान प्रशांत साना का दो कमरों का पक्का मकान भी नदी में समा गया। ग्रामीणों के अनुसार, इस क्षेत्र में पिछले साल बीएसएनएल का टावर भी कटान की भेंट चढ़ चुका है। इसके साथ ही नदी का रुख बाएं किनारे की ओर गुनहान क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अबतक कोई सर्वे नहीं हुआ है।


जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के ग्रामीणों को किया अलर्ट
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी लगते ही कलीनगर के नायब तहसीलदार अक्षय यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि ग्राम प्रधानों के जरिये लोगों को नदी किनारे न जाने के लिए जागरूक कराया जा रहा है। राजस्व टीमों को भी सक्रिय किया गया है। रमनगरा के गुनहान क्षेत्र में कटान की स्थिति का पता लगाने को टीम भेजी जाएगी।


अब तक इन ग्रामीणाें की कटी जमीन
पूर्व प्रधान प्रशांत साना ने बताया कि गुनहान में शारदा नदी ने उनकी जमीन के अलावा नंदू राजभर, मिथिलेश पांडे, रविंद्र गुप्ता, विष्णु मंडल, परितोष सरकार, समीर राय, सिसवा राय, परेश मंडल, खोखन साना, कालीपद मंडल, सुजीत गायन, सनातन शील आदि की जमीन को काट दिया है।


शारदा नदी की बाढ़ से हम लोग पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। पहले एक बार आबादी का क्षेत्र नदी में समा गया था। डैम के वर्जित क्षेत्र में अस्थायी रूप से बसे हैं। अब कृषि भूमि का भी सफाया हो रहा है। - प्रशांत साना, पूर्व प्रधान, रमनगरा


शारदा नदी ने बरसों पूर्व पहले बेघर किया। अपने-अपने परिवारों को लेकर लोग शारदा डैम के वर्जित क्षेत्र में आकर बैठ गए हैं। अब जो कृषि भूमि बची थी, उस जमीन को भी शारदा नदी काट रही है। - परितोष, गुनहान



शारदा में 1.68 लाख क्यूसेक पानी रिलीज, जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी
- ध्रुव कॉलोनी के समीप नाले से पानी का बहाव तेज, बाढ़ की आशंका से मची खलबली

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। वनबसा बैराज से शारदा नदी में 1.68 लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सुबह से दोपहर तक लगातार रिलीज हो रहे पानी को लेकर नदी किनारे के लोगों में बाढ़ की आशंका से खलबली मची है। जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

सोमवार सुबह आठ बजे वनबसा बैराज से शारदा नदी में 1.21 लाख क्यूसेक, 9:30 बजे 1.58 लाख क्यूसेक, सुबह 10:15 बजे 1.68 लाख क्यूसेक, 11:45 बजे 1.61 लाख क्यूसेक, अपराह्न 1:30 बजे 1.59 लाख क्यूसेक और अपराह्न 2:30 बजे 1.44 लाख क्यूसेक पानी रिलीज हुआ। क्षेत्र में पानी पहुंचने से नदी का जलस्तर बढ़ गया।
नदी से निकले नाले से ध्रुव कॉलोनी की ओर भी पानी का बहाव तेजी से शुरू हुआ। ध्रुव कॉलोनी के समीप वीरू के गन्ना के खेत में कटान होने लगा। बाढ़ की आशंका पर नदी किनारे गांव के लोगों में खलबली मची रही। घरों का सामान लोग ऊंचे स्थानों पर रखने लगे।
तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि नदी के जलस्तर पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क किया गया है।





छह हजार क्यूसेक पानी पास होने से देवहा का बढ़ा जलस्तर



पीलीभीत। मैदानी क्षेत्र के अलावा पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद देवहा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह ड्यूनी डैम से देवहा नदी में छह हजार क्यूसेक पानी पास किया गया। इससे नदी का जलस्तर बढ़ने से धार की रफ्तार भी तेज हो गई। देवहा में चालू बरसात में पहली बार छह हजार क्यूसेक पानी पास किया गया है। हालांकि इससे बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं के अनुसार तीस हजार क्यूसेक से अधिक पानी पास होने से देवहा का पानी ओवरफ्लाे होता है। अभी स्थिति सामान्य है। संवाद

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाले से ध्रुव कॉलोनी की ओर बहता पानी स्रोत: ग्रामीण

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाले से ध्रुव कॉलोनी की ओर बहता पानी स्रोत: ग्रामीण

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाले से ध्रुव कॉलोनी की ओर बहता पानी स्रोत: ग्रामीण

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाले से ध्रुव कॉलोनी की ओर बहता पानी स्रोत: ग्रामीण

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाले से ध्रुव कॉलोनी की ओर बहता पानी स्रोत: ग्रामीण

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाले से ध्रुव कॉलोनी की ओर बहता पानी स्रोत: ग्रामीण

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाले से ध्रुव कॉलोनी की ओर बहता पानी स्रोत: ग्रामीण

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाले से ध्रुव कॉलोनी की ओर बहता पानी स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed