फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elephants entered the fields of three farmers and trampled the crops

Pilibhit News: तीन किसानों के खेतों में घुसकर हाथियों ने फसल रौंदी

Sun, 15 Sep 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Elephants entered the fields of three farmers and trampled the crops
पूरनपुर। नेपाल से दुधवा होते हुए सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में पहुंचे हाथियों ने गांव सुल्तानपुर के समीप पहुंचकर तीन किसानों की धान और गन्ने की फसल खाई और रौंद दी। शनिवार को सुबह खेतों में पहुंचे किसानों को हाथियों के फसलें खाने और नुकसान करने की जानकारी हुई।
विज्ञापन



चार दिन पहले क्षेत्र में आए तीन हाथी पिपरा, बहादुरपुर में गन्ने और धान के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार रात को हाथियों ने गांव सुल्तानपुर के समीप पहुंचकर गांव निवासी रामपाल और मुखिया की धान की फसल खाई और रौंद दी। जबकि चंद्र प्रकाश के गन्ने के खेत में घुसकर फसल खाई और रौंद दी।
विज्ञापन

खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि हाथियों की निगरानी को टीमें लगी हैं। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed