फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply of two thousand consumers remained suspended for three hours, power cuts also made people cry

Pilibhit News: दो हजार उपभोक्ताओं की तीन घंटे ठप रही बिजली, कटौती ने भी रुलाया

Sun, 03 Aug 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of two thousand consumers remained suspended for three hours, power cuts also made people cry
पीलीभीत। शहर के छतरी चौराहा व दुधिया मंदिर फीडर पर शनिवार को पेड़ों की टहनियों की छंटाई के कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब तीन घंटे तक दो हजार उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा शहर के अलग-अलग मोहल्लों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में लोकल फाॅल्ट व बिजली कटौती की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को शहर के छतरी चौराहा और दूधिया मंदिर फीडर पर बिजली आपूर्ति सही करने के लिए सुबह दस से एक बजे पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम किया गया। इससे यहां के दो हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के मोहल्ला पंजाबियान में सुबह आठ बजे हाईवोल्टेज आने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बल्लभ नगर कॉलोनी में सुबह आठ बजे तकनीकी समस्या आने से यहां की आपूर्ति बाधित रही। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन में सुबह साढ़े दस बजे आपूर्ति बाधित रही। शहर के गौड़ी चौराहे के पास ट्रांसफार्मर में तकनीकी समस्या आने से यहां की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, रामबिहार, राजीव कॉलोनी, मधुवन, सुरभि कॉलोनी, गोदावरी स्टेट, आवास विकास, साहूकारा, बाजार गेट, तुलाराम सहित अन्य इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि पेड़ों की टहनियां काटी गई। जिसके चलते कुछ जगहों पर सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed