फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity of three thousand consumers was cut off for two hours

Pilibhit News: दो घंटे गुल रही तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली

Mon, 04 Aug 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Electricity of three thousand consumers was cut off for two hours
पुलिस लाइन फीडर के तारों पर गिरे पेड़ को हटाता बिजली निगम का कर्मचारी। स्रोत विभाग
पीलीभीत। पुलिस लाइन फीडर की बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को दो घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अन्य इलाकों के उपभोक्ता भी बिजली कटौती से परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन फीडर की लाइन पर जिला जज के आवास के सामने सुबह करीब 9:30 बजे पेड़ गिर गया। इससे इस फीडर से जुड़े गोदावरी स्टेट, पुलिस लाइन, नकटादाना के आसपास वनकटी मार्ग सहित अन्य इलाकों के तीन हजार उपभोक्ताओें की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

रामविहार कॉलोनी में तकनीकी समस्या के चलते उपभोक्ताओं को करीब आधे घंटे आपूर्ति नहीं मिल सकी। शहर के आर्य समाज मंदिर पर एक फेस बंद होने से यहां के कुछ उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, काला मंदिर रोड, आवास विकास, साहूकारा, अग्रवाल सभा के आस-पास, तुलाराम, मदीनाशाह, अशरफ खां आदि इलाकों में बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि पुलिस लाइन फीडर पर पेड़ गिरने से वहां की सप्लाई प्रभावित हुई। अन्य जगह आपूर्ति सुचारु रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed