फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity bills outstanding in lakhs on government departments of the district

Pilibhit News: गंभीर अनियमितताओं में दो लेखपाल निलंबित

Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills outstanding in lakhs on government departments of the district
बीसलपुर। उपजिलाधिकारी ने विभिन्न प्रकार की गंभीर अनियमितताएं बरतने के आरोप में तहसील के दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि अमरा करोड़ क्षेत्र के लेखपाल प्रशांत कुमार पर अधिकारियों के निर्देेशों की अवहेलना करने, ड्यूटी सही ढंग से न करने और अनुशासन हीनता बरतने के आरोप हैं। उधर, लुहिचा क्षेत्र के लेखपाल राजेश कुमार पर क्षेत्र के गांव मीरपुर ग्रंट के एक ग्रामीण से पट्टा दिलाने के नाम पर एक लाख रुपया सुविधा शुल्क लेने का आरोप है। तहसीलदार करम सिंह से जांच कराई गई, जिसमें दोनों लेखपालों पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोनों को निलंबित कर उन्हें तहसील कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दोनों लेखपालों को निलंबित किए जाने से संबंधित रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी और जिलाधिकारी को भी भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed