फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Economic freedom and respect Get Muslim women

आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मान हासिल करें मुस्लिम महिलाएं

Mon, 06 Apr 2015 12:13 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 06 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
आलिमा तरन्नुम फातिमा ने कहा कि इस्लाम ने औरतों के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्हें अपने माता-पिता की विरासत में बराबर का हक दिया है,  ताकि वह भी अन्य लोगों की तरह आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मान प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


वह रविवार को दरगाह शाहजी मियां से संबद्ध फैजाने शेरिया महिला अरेबिक कॉलेज के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम के उदय से पूर्व पूरी दुनिया में महिलाओं की सामाजिक स्थिति काफी दयनीय थी। पुत्रियों को जन्म के समय ही जमीन में दफना दिया जाता था। उन्होंने महिलाओं से नमाज, रोजा, हज, जमात का पालन करने की अपील की और अनावश्यक खर्चों से बचने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कुरान की तिलावत से हुआ। छात्रा अनम, शैबी, नाजिश, सना आदि ने नात और मनकबत पेश की। इसके अलावा आलिमा आलिया नूरी, महनाज बी, तौसीफ जहां सना नूरी हुमा बी ने भी महिलाओं से इस्लामिक जीवन गुजारने का आह्वान किया। समापन पर समाज की तरक्की की दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के संचालक मौलाना अरशद मियां शेरी ने बताया कि छह अप्रैल को भारतीय कांफ्रेंस होगी। इसमें दूरदराज के इस्लामी विद्वान शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed