{"_id":"64e8fb6ae1343527cd0e6dd9","slug":"drug-smuggling-should-be-stopped-by-mutual-coordination-on-the-border-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3211-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बॉर्डर पर आपसी समन्वय से रोकी जाए मादक पदार्थों की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बॉर्डर पर आपसी समन्वय से रोकी जाए मादक पदार्थों की तस्करी
Sat, 26 Aug 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए जिला स्तरीय बैठक कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में नशीले पदार्थों की तस्करी की डीएम ने जानकारी ली। कहा, एसएसबी पुलिस, जिला प्रशासन, आबकारी एवं अन्य संबंधित संस्थाओं से आपसी समन्वय से प्रमाणिक सूचना विकसित कर ड्रग्स के विरुद्ध प्रभावी एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्रवाई की जाए।
बैठक में बताया गया कि अब तक 75 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें चरस, गांजा, स्मैक, अफीम, डोडा आदि के तस्कर शामिल हैं। भारत-नेपाल सीमा पर 49वीं वाहिनी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर प्रमाणिक सूचना एकत्र करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, कमाण्डेंट एसएसबी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, उप निदेशक कृषि, अभिहित अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डिप्टी कमिश्नर राज्यकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, औषधि निरीक्षक, उप जिलाधिकारी आदि मौजूद रहे।