फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doctors checked the health of elephants

Pilibhit News: चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत

Fri, 23 Feb 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Doctors checked the health of elephants
हाथियों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत - टीम
खून के नमूने भी लिए, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से लगाया गया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बृहस्पतिवार को असम और दिल्ली के पशु चिकित्सकों ने पीटीआर की माला रेंज में पहुंचकर हाथियों की सेहत जांची। जरूरी जांच करने के साथ खून के नमूने भी लिए।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में संसाधनों का विस्तार करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद कर्नाटक से चार हाथी उपलब्ध कराए गए थे। हाथियों को पीटीआर की माला रेंज में रखा गया। प्रशिक्षण के बाद हाथियों को जंगल में गश्त के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा।
विज्ञापन

लंबा समय बीतने के बाद हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा सका था। इसको लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से असम और दिल्ली के चिकित्सकों से संपर्क किया गया। बृहस्पतिवार को माला गेस्ट हाउस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें असम से पशु चिकित्सक डॉ. खनिन और दिल्ली से डॉ. शैली शामिल हुईं। चिकित्सकों ने हाथियों के स्वास्थ्य की जांच की। खून के नमूने लिए। साथ ही दवाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed