फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM listened to children count mountains

Pilibhit News: डीएम ने बच्चों से सुने गिनती-पहाड़े

Tue, 13 Feb 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 13 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
DM listened to children count mountains
कम्पोजिट विघालय का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह । स्रोत - सूचना विभाग
पीलीभीत। जिलाधिकारी ने सोमवार को मरौरी ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से गिनती और पहाड़े सुनकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। शिक्षकों को विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह पहले कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सिरसा पहुंचे। यहां मिले शिक्षकों से उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों का हाजिरी रजिस्टर, मिड डे मिल रजिस्टर चेक किया। कक्षाओं में विद्यार्थियों की गिनती की गई। उन्होंने छात्रों से हिंदी की किताब पढ़वाकर देखी और गिनती व पहाड़े भी सुने। साथ ही अध्यापकों को विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने व शिक्षा में और सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय दहगला में भी शिक्षक मिले। विद्यालय में 270 बच्चे रजिस्टर में पंजीकृत पाए गए। डीएम ने यहां कविता सुनी। डीएम ने प्रधानाचार्य से खेल रजिस्टर व अन्य रजिस्टरों को देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed