फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District panchayat president All three papers valid

जिला पंचायत अध्यक्ष के तीनों नामांकन पत्र वैध

Sat, 02 Jan 2016 11:27 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sat, 02 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन हुआ था। सपा से पूरनपुर विधायक की पुत्रवधू आरती एवं उनकी अनुजवधू मालती देवी ने नामांकन किया था। वहीं भाजपा (मेनका गुट) की ओर से आशा देवी का नामांकन कराया गया था। जांच में तीनों नामांकन पत्र सही पाए गए। इसके बाद तीनों प्रत्याशियों की वैधता सूचना डीएम न्यायालय के बाहर चस्पा कर दी गई।

विज्ञापन

अब सपा और भाजपा की ओर से नामांकन कराए जाने से चुनाव दिलचस्प हो गया है साथ ही जिला पंचायत सदस्यों की वैल्यू भी बढ़ गई है। प्रारंभ में सपा के अतिरिक्त किसी भी अन्य पार्टी द्वारा प्रत्याशी न उतरने की जानकारी से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के चेहरे से खुशियां गायब हो गई थे। सपा के बाद केंद्रीय मंत्री गुट से प्रत्याशी लड़ाए की जानकारी मिलने से सदस्यों की पौ बारह हो गई है। आवभगत के साथ ही सैर सपाटा भी कराया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियों के ओर से जिला पंचायत सदस्यों को गुप्त स्थान पर रखकर खातिरदारी की जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed