फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dirty water filled the road, the villagers themselves took care of the cleaning system.

Pilibhit News: रास्ते पर भरा गंदा पानी, ग्रामीणों ने खुद सफाई व्यवस्था संभाली

Wed, 24 Apr 2024 06:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Dirty water filled the road, the villagers themselves took care of the cleaning system.
घुंघचाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत जितौरिया टांडा में मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी ।
- पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जितौरिया टांडा का बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुंघचाई। पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जितौरिया टांडा में सफाईकर्मी की तैनाती तो है, लेकिन सफाई सिर्फ कागजों पर होती है। गांव में गंदगी की भरमार है। रास्ते पर नालियों का गंदा पानी भरा है। सफाईकर्मी के न आने से ग्रामीणों ने खुद ही सफाई की व्यवस्था संभाल रखी है। ग्रामीणों के सफाई करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग, पंचायत और अन्य विभागों के समन्वय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। गांवों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके विपरीत पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जितौरिया टांडा में यह दावे सिर्फ कागजों पर दिखते हैं।
विज्ञापन

यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। यहां तैनात सफाई कर्मी सिर्फ रजिस्टर पर हाजिरी लगा रहे हैं। गांव की नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों को आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने खुद ही नालियों की साफ-सफाई शुरू कर दी। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत अजय देवल ने बताया उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो तुरंत कारगर कदम उठाए जाएंगे।
00
रसायाखानपुर में भी गंदगी ने डेरा डाला, लोग परेशान



बीसलपुर। पंचायत विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से ग्राम पंचायत रसायाखानपुर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास नालियों में कूड़ा और गंदगी भरी हैै। इससे हर समय दुर्गंध उठती है। इधर से गुजरने वालों को काफी दिक्कत होती है। गर्मी में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह स्थिति काफी समय से है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई। जिससे लोगों में अधिकारियों के प्रति रोष है। विभागीय हीला हवाली के चलते यह स्थिति भविष्य में कब तक बनी रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। सहायक विकास अधिकारी कृष्णा देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी को इस समस्या के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया जाएगा। संवाद

घुंघचाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत जितौरिया टांडा में मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी ।

घुंघचाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत जितौरिया टांडा में मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed