{"_id":"61c3985f9a7a1443c860ac9d","slug":"dimple-yadav-corona-positive-many-leaders-of-the-district-have-come-to-meet-akhilesh-yadav-pilibhit-news-bly4701473100","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिंपल यादव कोरोना पॉजिटिव, जिले के कई नेता अखिलेश यादव से मिलकर हैं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिंपल यादव कोरोना पॉजिटिव, जिले के कई नेता अखिलेश यादव से मिलकर हैं आए
विज्ञापन
पीलीभीत। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और बेटी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जिले की टेंशन बढ़ गई हैं, क्योंकि पिछले दिनों कई नेता टिकट की दावेदारी के लिए पूर्व सीएम से मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी में इन लोगों के नाम नहीं है लेकिन डिंपल यादव के संक्रमित होने की खबर फैलते ही लोग उन नेताओं की चर्चा जरूर करने लगे हैं। जो हाल फिलहाल में सपा मुखिया से मिलकर आए हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी के लिए जिले के नेता लखनऊ तक की दौड़ लगा रहे हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार एक सप्ताह में ही कई नेता अखिलेश यादव से मिलकर लौटे हैं। इसमें एक दो ऐसे हैं जो अपना टिकट पक्का मान रहे हैं। सिर्फ पीलीभीत शहर ही नहीं बल्कि जिले की तहसीलों में रहने वाले कई नेता भी लखनऊ होकर लौटे हैं। अब ऐसे लोगों के कारण चिंता बढ़ना लाजमी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो संक्रमण फैलने के ज्यादा आसार बन जाते हैं। ऐसे लोगों को तुरंत अपनी जांच कराकर सामाजिक दूरी बना लेनी चाहिए। कई नेताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किए थे।
अगर कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति या उसके परिवार से मिलकर आता है तो उसे तुरंत कोरोना संबंधी अपनी जांच करानी चाहिए। हमारे पास जो सूची आती है उन लोगों को तुरंत ट्रेस कर जांच कराते हैं।
विज्ञापन
- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ