फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dilapidated buildings will be marked, City Magistrate wrote to EO

Pilibhit News: जर्जर भवनों का होगा चिह्नीकरण, सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ को लिखा

Fri, 08 Aug 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated buildings will be marked, City Magistrate wrote to EO
पीलीभीत। बरसात के मौसम में शहर के कई पुराने निजी व सरकारी भवनों से जान-माल का खतरा है। इन भवनों को दुरुस्त कराने के नोटिस या खस्ताहाल होने पर ध्वस्तीकरण के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ नगर पालिका को पत्र लिखा है। पत्र ने भवनों के चिह्नीकरण के निर्देश दिए गए हैं। नगर के जर्जर भवनों को लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के चलते शहर में कई निजी व सरकारी भवन, जो दशकों पुराने हैं, खतरा बन गए हैं। इनकी स्थिति इतनी खस्ताहाल है कि कभी भी बड़ी जनहानि का कारण बन सकते हैं। भवनों की चटकती छतें, झुकी दीवारें भवन के खस्ताहाल होने का संदेश भी दे रहीं हैं। इन्ही जर्जर भवन को लेकर नगर पालिका लापरवाह बना बैठा था। न ही बरसात में नगर पालिका पर जर्जर भवन को लेकर कोई जानकारी ही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला के आठ अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर ‘बरसात मेें जर्जर इमारतों को नगर पालिका की कार्रवाई का इंतजार’ का संज्ञान लेकर सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने नगर पालिका को नगर में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने वाले निजी व प्राइवेट भवन के चिह्नीकरण व अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि खस्ताहाल भवनों का चिह्नीकरण व कार्रवाई होना बहुत आवश्यक है। संबंध में ईओ को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed